Zomato की बड़ी डील! 2,048 करोड़ में Paytm का यह बिजनेस खरीदा, आज फोकस में रहेगा शेयर..

Zomato ने बड़ी डील करते हुए Paytm का फिल्म टिकट कारोबार बिजनेस 2,048 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। इस डील के बाद Zomato अब केवल खाने-पीने के उत्पादों की नहीं रहेगा, बल्कि अब फिल्म, खेल और अन्य मनोरंजन के टिकट बुकिंग में भी मजबूत उपस्थिति दर्ज करेगा। पेटीएम की इस डील से कंपनी अब फाइनेंशियल सर्विसेज पर फोकस कर सकेगी, जबकि Zomato अपने ‘गोइंग-आउट’ सेगमेंट को विस्तार देगा। इस कॉन्ट्रैक्ट में लगभग 280 कर्मचारी भी Zomato में शामिल होंगे, जिससे कंपनी को नए बिजनेस में मदद मिलेगी।

Eternal (Zomato) का नया टिकटिंग कारोबार

Zomato अपने इस नए अधिग्रहण को ‘District by Zomato’ नाम के एक नए ऐप में लॉन्च करेगा। यह ऐप जोमैटो का तीसरा बड़ा ब्रांड होगा, जो पहले उसके फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स Blinkit से जुड़ा है। इस नए सेक्टर में कदम रखने के बाद जोमैटो भारत के लाइव इवेंट्स और टिकटिंग बाजार में BookMyShow के बाद दूसरे सबसे बड़े ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म बनने की तैयारी में है। BookMyShow इस क्षेत्र में लगभग 75% बाजार हिस्सेदारी रखता है और इस कारोबार में भी ज्याद कॉम्पिटिशन ना होने से Zomato को फायदा मिलने की समभावना बानी हुई है।

यह भी पढ़े : Suzlon और ACME Solar मिलकर करेंगे कमाल जानें कौन Next Multibagger

जोमैटो ने खरीद लिया पेटीएम का बिजनेस

पेटीएम के इस एंटरटेनमेंट टिकटिंग का कुल कारोबार वित्तीय वर्ष 2024 में लगभग 297 करोड़ रुपये रहा, जिसमें से EBITDA मुनाफा लगभग 29 करोड़ रुपये था। अब यह डील के तहत जोमैटो ने ऑर्बजेन टेक्नोलॉजीज को 1,264.6 करोड़ रुपये में और वेस्टलैंड एंटरटेनमेंट को 783.8 करोड़ रुपये में खरीदा। इस सौदे के साथ लगभग 280 कर्मचारी भी जोमैटो में शामिल होंगे।

Paytm का प्लान और जोमैटो की योजना

पेटीएम ने इस व्यवसाय को बेचने का फैसला इसलिए किया है ताकि वह अपने मुख्य फोकस जैसे पेमेंट्स और वित्तीय सेवाओं के विस्तार पर ध्यान केंद्रित कर सके। पेटीएम का मानना है कि यह कदम उसके भविष्य के विकास के लिए मदद करेगा।

जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने कहा है कि यह डील उन्हें नए ग्राहक के मामलों जैसे फिल्म और खेल टिकट की बुकिंग में सक्षम बनाएगा। कंपनी की योजना है कि इस नए व्यवसाय से इसकी ‘गोइंग-आउट’ सेवाओं का विस्तार होगा और वह इसके माध्यम से अपनी राजस्व को जल्दी बढ़ा सकेगी। इस सेक्टर में जोमैटो को अपने ग्राहकों के लिए और भी व्यापक सेवा उपलब्ध कराने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़े : Waaree Energies के स्टॉक में आने वाली है तेज़ी मोतीलाल ओसवाल ने दिया Target Price

Paytm पर भी बुकिंग शुरू रहेगी

इस डील के बाद, अगले 12 महीनों तक पेटीएम के ऐप पर टिकट बुकिंग की सुविधा जारी रहेगी, जिससे वबिज़नेस सरल और बिना रुकावट से होगा। जोमैटो इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए इस कारोबार को बड़े पैमाने पर विकसित करने की योजना बना रहा है।

यह कॉन्ट्रैक्ट से जोमैटो भारत के लाइव इवेंट और मनोरंजन व्यवसाय में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनने की दिशा में बड़ा कदम उठा चुका है। भविष्य में यह कंपनी मनोरंजन टिकटिंग बाजार में BookMyShow के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा कर सकती है, जिससे ऑनलाइन टिकटिंग अनुभव विकल्प बढ़ेंगे।

यह पढ़े : 13₹ से हुआ 366₹ के पार रेलवे को देती हैं Wire दिया 388% का रिटर्न

Eternal Share Price

Eternal जो Zomato से की पैरेंट कंपनी है, इस कंपनी का स्टॉक इस डील के बाद अब नवंबर में फोकस में रहेगा। इस साल कंपनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निवेशकों को 2025 से अबतक कुल 44.71% रिटर्न बनके दिया और शार्ट टर्म में पिछले ६ महीनो में ही 27.72% का रिटर्न दिया, फिलाल अभी स्टॉक की प्राइस 305.90 की लेवल ट्रेड हो रही है। कंपनी का कुल मार्किट कैप भी 2.78 लाख करोड़ का है जो मार्किट में मजबूती के बानी हुई है।

डिस्क्लेमर: इस वेबसाइट (abcomarketing.in) पर उपलब्ध सभी जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रदान की गई है। हम यह प्रयास करते हैं कि साइट पर दी गई सामग्री सही और अपडेटेड हो, लेकिन किसी भी जानकारी की शुद्धता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जा सकती।

Leave a Comment