5 साल में 3,805% तेजी! सोलर प्रोजेक्ट की बड़ी डील के बाद ये शेयर उड़ान भरने को तैयार। Renewable Energy

Renewable Energy Stock: 5 साल में 3,805% की जबरदस्त तेजी के साथ, RDB Infrastructure और Power Limited का शेयर अब एक बार फिर जोरदार बढ़त के लिए तैयार है। कंपनी ने हाल ही में अपने सोलर पावर प्रोजेक्ट का कॉन्ट्रैक्ट साइज बढ़ाकर 225 करोड़ रुपये से 276 करोड़ रुपये कर दिया है। यह बड़ा समझौता महाराष्ट्र के नागपुर के पांच अलग-अलग स्थानों पर 52 मेगावाट (AC) और 65 मेगावाट (DC) क्षमता के सोलर प्रोजेक्ट के लिए किया गया है। इस प्रोजेक्ट के चलते कंपनी की पोजीशन रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में और मजबूत होगी, जिससे निवेशकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। इस डील के बाद कंपनी के शेयर बाजार में बेहतर प्रदर्शन और मजबूत वित्तीय ग्रोथ की उम्मीद जताई जा रही है।

RDB Infrastructure को मिला सोलर प्रोजेक्ट का बड़ा कॉन्ट्रैक्ट

RDB Infrastructure & Power Limited ने अपने सोलर पावर प्रोजेक्ट का कॉन्ट्रैक्ट साइज बढ़ाकर 225 करोड़ रुपये से 276 करोड़ रुपये कर दिया है। यह संशोधन 8 नवंबर 2025 को Stargen Power Pvt Ltd के साथ हुए समझौते MoU में किया गया है। इस प्रोजेक्ट की कुल क्षमता 52 मेगावाट (AC) और 65 मेगावाट (DC) है, जिसे महाराष्ट्र के नागपुर के आसपास पांच जगहों पर स्थापित किया जाएगा। कंपनी इसे एक साल के अंदर पूरा करना चाहती है, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर समय सीमा बढ़ाई भी जा सकती है।

यह पढ़े : ₹12 से भी सस्ते ये 4 शेयर छाप रहे ताबड़तोड़ पैसा, कंपनी पर नहीं है ₹1 का भी कर्ज!

RDB Infrastructure शेयर प्राइस

Solar Project के इस घोषणा के बाद कंपनी के शेयरों में मजबूती देखने को मिलेगी। BSE पर लिस्टेड यह कंपनी ने महज पिछले एक महीने में ही 12% फीसदी का रिटर्न दिया अब ऐसे में इस डील से स्टॉक में और तेजी की सम्भावना बानी है। आज 10 नवम्बर को शेयर का भाव 53.12 पर क्लोज हुआ जिसमे हलकी 0.11 फीसदी दर्ज हुई है। कंपनी का कुल मार्किट कैप 1008 करोड़ का है।

RDB Infra and Power शेयर प्राइस परफॉरमेंस

रियल एस्टेट और इन्फ्रास्ट्रक्चर के बाद रिनुएबल सेक्टर से जुडी यह कम्पनी के शेयरों में पिछले तीन सालों में कंपनी के शेयर में 1396% और पांच सालों में 3,805% से ज्यादा की जबरदस्त ग्रोथ हुई है। पांच साल पाहिले कंपनी का स्टॉक सिर्फ 1.36 रूपये पर ट्रेड हो रहा था जो अब 53.12 के पार हुआ है। कंपनी ने पिछले कुछ सालो में शानदार मल्टीबैग्गर रेतुर्न निवेशकों को बना दिया है जिससे निवेशकों की नजर स्टॉक पर बनी हुई है।

यह पढ़े : Zomato की बड़ी डील! 2,048 करोड़ में Paytm का यह बिजनेस खरीदा, फोकस में रहेगा शेयर..

कंपनी का कारोबार

RDB Infrastructure and Power Ltd की 2006 में कोलकाता से शुरू हुई थी। यह कंपनी रियल एस्टेट और इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ ग्रीन एनर्जी में काम करती है। इसके रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स के अलावा, यह ऑफिस, मॉल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जैसे कॉमर्शियल प्रोजेक्ट्स भी पूरी करती है। कंपनी भारत के कई प्रमुख शहरों में सक्रिय है और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे नए क्षेत्रों में भी अपने कदम बढ़ा रही है।​

डिस्क्लेमर: इस वेबसाइट (abcomarketing.in) पर उपलब्ध सभी जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रदान की गई है। हम यह प्रयास करते हैं कि साइट पर दी गई सामग्री सही और अपडेटेड हो, लेकिन किसी भी जानकारी की शुद्धता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जा सकती।

Leave a Comment