Multibagger Stock News: बहुत से निवेशक आजकल मल्टीबैगर स्टॉक्स के नाम पर जोश में आ जाते हैं। ऐसे स्टॉक्स जिन्होंने एक साल में 1000% से भी ज्यादा रिटर्न दिया है, लेकिन उनका बिजनेस जीरो है, यह एक बड़ा धोखा हो सकता है। ऐसे ही कुछ खतरनाक मल्टीबैगर स्टॉक्स के बारे में डिटेल में जानेगे जिनमें न तो कोई बिजनेस है, न कोई कमाई, लेकिन शेयर की कीमत आसमान छू रही है।
Multibagger Trap: रिटर्न तो जबरदस्त, बिजनेस जीरो
कई स्माल कैप स्टॉक्स ऐसे हैं जिन्होंने पिछले एक साल में 1000% से भी ज्यादा रिटर्न दिया है, लेकिन उनका टर्नओवर या प्रॉफिट जीरो है। इनमें से कुछ कंपनियां तो बंद भी हैं, लेकिन फिर भी शेयर बाजार में उनकी कीमत बढ़ रही है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि यहां सिर्फ स्पेकुलेशन चल रहा है, न कोई असली बिजनेस, न कोई फंडामेंटल सपोर्ट। इनमें निवेश करना बहुत खतरनाक हो सकता है।
जीरो सेल्स, जीरो प्रॉफिट, फिर भी शेयर चढ़ रहा
निचे दियी गई कई कंपनियां ऐसी हैं जिनका टर्नओवर या सेल्स जीरो है, लेकिन उनका मार्केट कैप करोड़ों में है। इनमें से कुछ कंपनियों का प्रॉमोटर होल्डिंग भी बहुत कम है, जिसका मतलब है कि इन पर नियंत्रण नहीं है। ऐसे स्टॉक्स में निवेश करना बहुत जोखिम भरा है, क्योंकि यहां सिर्फ उम्मीदों और अफवाहों पर शेयर चढ़ रहा है, न कोई असली बिजनेस एक्टिविटी।
मल्टीबैगर के नाम पर धोखा
अक्सर ऐसे स्टॉक्स जिनमें कमाई और कारोबार लगभग न के बराबर होता है, भारी रिटर्न दिखा कर निवेशकों को फंसाते हैं। ये कंपनियां बिजनेस करने के बजाय केवल स्पेकुलेशन पर आधारित होती हैं। उदाहरण के लिए, कुछ कंपनियों ने पिछले एक साल में 500% से लेकर 11,000% तक रिटर्न दिए हैं, पर उनका रेवेन्यू और प्रॉफिट दोनों ही शून्य है। इनमें promoter होल्डिंग बहुत कम या संदिग्ध होती है और कंपनी का बिजनेस मॉडल भी स्थिर नहीं होता।
Omansh Enterprises: इस कंपनी ने एक साल में 11,000% रिटर्न दिया है, लेकिन सेल्स और प्रॉफिट दोनों शून्य हैं। कंपनी 2024 में इनसॉल्वेंसी में चली गई थी और केवल नए मैनेजमेंट की अफवाहों पर स्टॉक बढ़ा है।
Mardia Samyoung Capillary Tubes: 10 साल से सेल्स नहीं है, फिर भी 1,344% रिटर्न।
V R Woodart: 2011 से बंद कंपनी सिर्फ स्पेकुलेशन से 1,124% रिटर्न।
Yash Trading & Finance: कोई बिजनेस नहीं, लेकिन 850% रिटर्न।
Indian Link Chain Manufacturers: सेल्स केवल 11 लाख, पर मार्केट कैप 464 करोड़, 700% रिटर्न।
Chambal Breweries: बिजनेस नहीं दिखाता, फिर भी 666% बढ़ा।
EMA India और Vas Infrastructure जैसी कंपनियां बिना सेल्स और प्रॉफिट के भी बड़ी मार्केट कैप वाली हैं।
सावधान रहे
सबसे पहले देखें कंपनी के फाइनेंशियल रिर्पोट, खासकर सेल्स, प्रॉफिट, और promoter होल्डिंग। अगर संरचना कमजोर हो, बिजनेस एक्टिविटी न हो, तो निवेश सावधानी से करें। बिना किसी रेवेन्यू या प्रॉफिट वाले स्टॉक्स में फंसना जोखिम भरा रहता है।
तेज़ रिटर्न देखकर उत्साहित होने के बजाय, कंपनी की असल वित्तीय स्थिति और मैनेजमेंट की विश्वसनीयता जांचें। खुद से रिसर्च करें, कंपनी की रिपोर्ट पढ़ें और विशेषज्ञ सलाह लें। भीड़ में कूदना नुकसानदेह हो सकता है।
डिस्क्लेमर: इस वेबसाइट (abcomarketing.in) पर उपलब्ध सभी जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रदान की गई है। हम यह प्रयास करते हैं कि साइट पर दी गई सामग्री सही और अपडेटेड हो, लेकिन किसी भी जानकारी की शुद्धता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जा सकती।