Defence Stock: डिफेंस कंपनी ने पेश किये शानदार Q2 रिजल्ट। Data Patterns ने इस वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में जबरदस्त ग्रोथ दिखाते हुए 62% के नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। इसके चलते कंपनी के शेयरों में आज 7% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है, जिससे निवेशकों की इस स्टॉक में बढ़ीती रुचि साबित हुई है। इस बढ़त के पीछे कंपनी के रेवेनु में भी 3.4 गुना ग्रोथ और मजबूत ऑर्डर बुक का असर है। निवेशकों ने इस पर भरोसा जताते हुए खरीदारी में तेजी लाई है।
Data Patterns India कंपनी के शेयरों में 7% से ज्यादा तेज़ी
डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स बनाने वाली कंपनी Data Patterns के शेयरों में आज जबरदस्त तेजी देखी गई। कंपनी के तिमाही नतीजों के बाद इसके शेयरों में 7.55% की तेजी आयी। इस तेजी का मुख्य कारण कंपनी के चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में मुनाफे में बड़ी बढ़ोतरी और रेवेनु में जबरदस्त उछाल रहा। बाजार में आज इसके शेयर 3,003.00 रुपये तक पहुंच गए।
तिमाही नतीजों में 62% की ग्रोथ
Data Patterns Q2 Results: डाटा पैटर्न्स ने अपने सितंबर तिमाही Q2 FY26 के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं, जिनमें कंपनी का नेट प्रॉफिट 62% बढ़कर ₹68 करोड़ हो गया है। साथ ही, कंपनी का कुल राजस्व ₹307 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल के ₹91 करोड़ की तुलना में लगभग 3.4 गुना अधिक है। बाजार की उम्मीदें राजस्व वृद्धि के लिए लगभग 37% थीं, इसलिए कंपनी ने उम्मीद से काफी बेहतर प्रदर्शन दिया है। EBITDA भी दोगुना होकर ₹68 करोड़ पर पहुंच गया। हालांकि, कंपनी के मार्जिन में गिरावट आई है, जिसका कारण कच्चे माल की बढ़ती लागत बताई गई है।
मार्जिन में कमी आयी
कंपनी के मार्जिन में गिरावट थी, क्योंकि कच्चे माल की कीमतों में तेज़ी से वृद्धि हुई है। राजस्व में कच्चे माल की हिस्सेदारी 61% हो गई है, जबकि पिछले साल यह सिर्फ 24% थी। ग्रॉस मार्जिन भी घटकर 38% रह गया, जो पिछले साल 76% था। कंपनी ने बताया कि इस गिरावट के पीछे ₹180 करोड़ के कम-मार्जिन वाले एक बड़े प्रोजेक्ट की डिलीवरी प्रमुख कारण थी। इसके बावजूद कंपनी ने आश्वासन दिया है कि अगले कुछ तिमाहियों में मार्जिन फिर से 35 से 40 प्रतिशत के बीच सामान्य स्तर पर लौट आएंगे।
ऑर्डर बुक में 76% की बढ़ोतरी
डाटा पैटर्न्स ने अपनी ऑर्डर बुक को मजबूत किया है, जो इस तिमाही के अंत तक ₹737.25 करोड़ रही। इसके अलावा, नए ₹552.08 करोड़ ऑर्डर पर बातचीत जारी है। इन दोनों को जोड़कर कंपनी की कुल संभावित ऑर्डर बुक ₹1,286.98 करोड़ तक पहुंच गई है। यह FY26 की शुरुआत में ₹730 करोड़ के मुकाबले लगभग 76% का बड़ा उछाल है। तिमाही के दौरान कंपनी को मिलने वाले ऑर्डर की संख्या में भी 268% की बढ़ोतरी हुई है, जो इसके भविष्य के विकास की मजबूत संकेत है।
डिफेंस सेक्टर में मिले बड़े प्रोजेक्ट्स
इस वित्त वर्ष की पहली छमाही में डेटा पैटर्न्स को इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम से जुड़े दो बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं। इन प्रोजेक्ट्स का वित्तपोषण क्यूआईपी (QIP) फंडिंग के जरिये किया गया है, जो कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। डिफेंस से जुड़े इन प्रोजेक्ट्स के कारण कंपनी का कारोबार भविष्य में और बढ़ने की उम्मीद है।
कंपनी की योजना
डाटा पैटर्न्स कंपनी ने FY26 में 20 से 25% की राजस्व वृद्धि रखने का लक्ष्य रखा है। साथ ही, आने वाले 2-3 वर्षों में सालाना 20-25% की औसत विकास दर बनाए रखने की योजना है। कंपनी का मानना है कि उसके पास अगले 18 से 24 महीनों में ₹20,000 से ₹30,000 करोड़ की संभावित ऑर्डर पाइपलाइन है, जो उसके दीर्घकालिक विकास को मजबूती देगी। यह संकेत करता है कि कंपनी अपने डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसाय को तेजी से बढ़ाने पर फोकस कर रही है।
Read Also : Tata Power EV के बाद करेगा हाइड्रो पावर में धमाल स्टॉक में आ सकती हैं तेज़ी
डिस्क्लेमर: इस वेबसाइट (abcomarketing.in) पर उपलब्ध सभी जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रदान की गई है। हम यह प्रयास करते हैं कि साइट पर दी गई सामग्री सही और अपडेटेड हो, लेकिन किसी भी जानकारी की शुद्धता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जा सकती।