Suzlon energy shares 5 brokerage ratings: Suzlon Energy के शेयरों को लेकर हाल ही में काफी उम्मीदें जगी हैं। कंपनी ने सितंबर 2025 की तिमाही में अपने वित्तीय नतीजे जबरदस्त तरीके से पेश किए हैं। इस दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा छह गुना से भी ज्यादा बढ़ गया है और उसकी कुल कमाई भी 85 प्रतिशत बढ़कर 3,870 करोड़ रुपये पहुंची है। कंपनी की विंड एनर्जी ने जबरदस्त ग्रोथ और बढ़ती आर्डर बुक के कारन पांच प्रमुख ब्रोकरेज फर्मों ने कंपनी के शेयर को BUY की सलाह दी है जिसमे 45 फीसदी तक का टारगेट मिला है।
ICICI Securities
ICICI सिक्योरिटीज़ ने सुजलॉन के मजबूत H1FY26 प्रदर्शन ग्रोथ की पुष्टि की है। उन्होंने कंपनी की सालाना विकास दर को लगभग 60% बताया है और कहा कि यह विकास विंड टर्बाइन डिलीवरी और अन्य ग्रीन एनर्जी के मेट्रिक्स में देखा जाएगा। इस ब्रोकरेज ने सुजलॉन पर ‘Buy’ की रेटिंग दी है और 76 रुपये का टार्गेट प्राइस बताया है।
Anand Rathi Share & Stock Brokers
आनंद राठी ने भारत में विंड एनर्जी के तेजी से विकास को देखते हुए सुजलॉन के प्रदर्शन पर भरोसा जताया है। उन्होंने बताया कि कंपनी के पास 6.2 गीगावॉट का रिकॉर्ड ऑर्डर बुक है और कंपनी की निर्माण क्षमता लगातार बढ़ रही है। उनका टार्गेट प्राइस 82 रुपये है और उन्होंने भी ‘Buy’ की सलाह दी है।
JM Financial
JM Financial: जेएम फाइनेंशियल ने Q2FY26 की मजबूत राजस्व और EBITDA ग्रोथ पर ध्यान दिया है। उनकी रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने 565 मेगावाट की डिलीवरी दी है, जो पिछले साल इसी अवधि के मुकाबले दोगुना से भी ज्यादा है। उन्होंने कंपनी को ‘Buy’ रेटिंग दी है और 70 रुपये का लक्ष्य रखा है।
Motilal Oswal Financial Services
मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट में कंपनी के मजबूत राजस्व और डिलीवरी का उल्लेख है। उन्होंने कंपनी के टैक्स लाभ और 1.8 गीगावाट की डिलीवरी पाइपलाइन पर भरोसा जताया है। इस ब्रोकरेज ने भी ‘Buy’ की रेटिंग रखते हुए 74 रुपये का लक्ष्य दिया है।
Nuvama
नुवामा ने सुजलॉन पर ‘Hold’ रेटिंग देते हुए 66 रुपये का टार्गेट प्राइस बताया है। उनका मानना है कि कंपनी के टैक्स संबंधी कुछ मुद्दे और आने वाले वर्षों में संभावित कर भार इस स्टॉक की ग्रोथ पर असर डाल सकते हैं। हालांकि, वे कंपनी की वर्तमान मजबूत स्थिति को रिपोर्ट में स्पष्ट किया है।
डिस्क्लेमर: इस वेबसाइट (abcomarketing.in) पर उपलब्ध सभी जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रदान की गई है। हम यह प्रयास करते हैं कि साइट पर दी गई सामग्री सही और अपडेटेड हो, लेकिन किसी भी जानकारी की शुद्धता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जा सकती।