Groww में निवेशकों की लगी लॉटरी, 2 दिन में भगा 37% क्या अभी भी है मौका?

Groww का IPO शेयर मार्केट में जबरदस्त उछाल के साथ सामने आया है। IPO भाव केवल ₹100 प्रति शेयर था और लिस्टिंग के बाद सिर्फ दो दिनों में ही यह स्टॉक 37% बढ़कर ₹137.69 पर पहुंच गया है। इस तेज रफ़्तार से निवेशकों में उत्साह और बढ़ गया हैं। क्या अभी भी Groww में निवेश का मौका बचा है स्टॉक में आगे का प्लान क्या हिवा चाइये और एक्सपर्ट्स की राय देखंगे।

Groww IPO की जानकारी

Groww का IPO कुल ₹6,632.30 करोड़ का था, जिसमें से ₹1,060 करोड़ कंपनी के नए शेयर्स जारी किये थे और कुल ₹5,572.30 करोड़ मौजूदा निवेशकों द्वारा बिक्री के लिए थे। IPO की अंतिम कीमत ₹100 प्रति शेयर तय हुई। इस IPO को कुल 17.6 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, जिसमें संस्थागत निवेशकों ने 22.02 गुना और खुदरा निवेशकों ने करीब 9.43 गुना निवेश किया। Groww की इस पेशकश में लगभग 10.60 करोड़ ताजा शेयर और 55.72 करोड़ ऑफर फॉर सेल शेयर शामिल थे। IPO का मकसद तकनीकी विकास, मार्केटिंग, और कंपनी के सहयोगी व्यवसायों में पूंजी वृद्धि था।

शेयर की शुरुआती लिस्टिंग और प्रदर्शन

Groww का शेयर 12 नवंबर 2025 को BSE और NSE पर लिस्ट हुआ। शुरुआती लिस्टिंग पर शेयर BSE एक्सचेंज पर ₹114 और NSE पर ₹112 पर खुला, जिसमे IPO कीमत से ₹100 से लगभग 12-14% लिस्टिंग गेन शामिल था। इसके तुरंत बाद, निवेशकों के बीच उत्साह बना रहा और लगातार दूसरे दिन शेयर की कीमत ₹137.45 तक पहुंच गई, यानी IPO कीमत से 37% अधिक। इस तेजी से बाजार में Groww की मजबूत मांग और लोगो का फिन टेक कंपनी पर विश्वास देखने मिल रहा है।

Groww का बिजनेस मॉडल

Groww भारत का नंबर 1 का एक डिजिटल इन्वेस्टिंग प्लेटफॉर्म है जो म्यूचुअल फंड, शेयर, डेरिवेटिव, ETF, IPO, डिजिटल गोल्ड तथा अमेरिकी स्टॉक में निवेश की सुविधा प्रदान करता है। कंपनी का यूजर बेस तेजी से बढ़ रहा है, FY23 से FY25 के बीच सक्रिय उपयोगकर्ता की संख्या में औसतन 52.74% वार्षिक वृद्धि हुई है। FY25 में कंपनी की आय ₹3,901 करोड़ रही, जो एक साल पहले से 49% अधिक है। Groww ने ₹1,824 करोड़ का मुनाफा भी कमाया है, जो पिछली नुकसान में बड़ी छलांग है। इनके प्लेटफॉर्म का स्केलेबल डिजिटल बिजनेस मॉडल और मार्केट में ब्रांड की पहुंच इसे भविष्य में भी सफलता के रास्ते पर ले जाएगी।

Groww शेयर प्राइस

Groww Share Price: आज 13 नवंबर 2025, groww की पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures का स्टॉक मार्किट में दूसरा ही दिन था और आज भी स्टॉक ने शानदार तेजी बनायीं रखी। आज NSE पर स्टॉक ने 153.50 का हाई बनाया था पर बाद में कुछ प्रॉफिट बुकिंग देखने मिली जिसके कारन स्टॉक 137.69 पर क्लोज हुआ, जिसमे आज 4.84% की तेजी देखने मिली। और पिछले सिर्फ दो दिनों में ही स्टॉक 37% से भी ज्यादा चढ़ा है और स्टॉक में कारोबार भी मजबुतीके साथ चल तहा है जिसमे खसक डिलीवरी वॉल्यूम में बढ़ोतरी हुई है।

क्या ग्रो में अभी भी है मौका?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि Groww की कीमत अभी भी लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न दे सकती है, विशेषकर अगर कंपनी तकनीकी विकास और ग्राहक विस्तार को इसी रफ़्तार से जारी रखती है। हालांकि SEBI द्वारा फाइनेंशियल मार्केट में नियामक बदलावों के चलते कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, जैसे डेरिवेटिव ट्रेडिंग पर कड़े नियम, जो शेयर की कीमत पर प्रभाव डाल सकते हैं। एक्सपर्ट्स सुझाव देते हैं कि निवेशक इस समय कुछ परसेंट मुनाफा बुक करें और बाकिके हिस्से को स्टॉपलॉस कॉस्ट टू कॉस्ट ₹100 पर सेट करे।​

डिस्क्लेमर: इस वेबसाइट (abcomarketing.in) पर उपलब्ध सभी जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रदान की गई है। हम यह प्रयास करते हैं कि साइट पर दी गई सामग्री सही और अपडेटेड हो, लेकिन किसी भी जानकारी की शुद्धता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जा सकती।

Leave a Comment