Adani Group Stock Enter Battery Storage: अडानी की बैटरी स्टोरेज में एंट्री! 1,126 MW का मेगा BESS प्रोजेक्ट

Adani Group Stock Enter Battery Storage: अडानी पावर ने 1,126 मेगावाट का मेगा BESS प्रोजेक्ट लेकर ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा धमाका किया है। गुजरात के खावड़ा में बनने वाला यह प्रोजेक्ट मार्च 2026 तक तैयार हो जाएगा और यह भारत का सबसे बड़ा बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम होगा। इस प्रोजेक्ट की क्षमता इतनी है कि यह लगभग तीन घंटे तक 1,126 मेगावाट बिजली स्टोर और सप्लाई करेगा, जिससे देश की बिजली और अधिक स्थिर और भरोसेमंद बन जाएगी। अडानी ग्रुप ने इस प्रोजेक्ट के जरिए अब पावर सेक्टर के बैटरी इंडस्टी मे भी कदम रखकर निवेशकों को और आकर्षित किया है।

Adani Group का बैटरी स्टोरेज में कदम

अडानी ग्रुप ने Battery Energy Storage System यानि BESS सेक्टर में बड़ा कदम उठाते हुए भारत का सबसे बड़ा और दुनिया के सबसे बड़े साइट स्टोरेज प्रोजेक्ट की घोषणा की है। यह कुल 1126 मेगावाट की क्षमता वाला प्रोजेक्ट गुजरात के खावड़ा में मार्च 2026 तक चालू हो जाएगा। Adani Power का यह प्रोजेक्ट ग्रीन एनर्जी के सेक्टर में भारत के विकास को एक नई दिशा देगा और कंपनी के ग्रोथ में भी नया प्रोजेक्ट शामिल होगा जससे रेवेनु बढ़ेगा।

1126 MW की बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम

इस प्रोजेक्ट में 700 से अधिक कंटेनराइज्ड BESS यूनिट शामिल हैं जो 3530 मेगावाट घंटे ऊर्जा संग्रहीत कर सकेंगे। इसका मतलब यह है कि यह सिस्टम तीन घंटे के लिए 1126 मेगावाट बिजली प्रोवाइड कर सकेगा। यह न केवल भारत में बल्कि ग्लोबल स्तर पर भी सबसे बड़ा BESS इंस्टॉलेशन होगा।

अडानी ग्रुप के अनुसार, यह सिस्टम अत्यधिक मांग के समय बिजली सप्लाई को नियंत्रित करने, ग्रिड की विश्वसनीयता बढ़ाने, ट्रांसमिशन के भीड़ को कम करने और नवीकरणीय ऊर्जा की बर्बादी को घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस प्रोजेक्ट में ऊर्जा प्रबंधन तकनीक और अत्याधुनिक लिथियम-आयन बैटरी तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

Adani Power Share Price

Adani Power के शेयर इन दिनों काफी चर्चे में है, स्टॉक की कीमत अभी 151.28 पर ट्रेड हो रही है और इस साल 2025 में अभी तक स्टॉक में 43.62% फीसदी तेजी आयी है। कंपनी का मॉर्केट कैप 58,300 करोड़ का है और PE रेश्यो 23.87 है। स्टॉक का 52 वीक हाई 182.70 और 52 वीक लो 86.40 का है।

यह भी पढ़े :

डिस्क्लेमर: इस वेबसाइट (abcomarketing.in) पर उपलब्ध सभी जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रदान की गई है। हम यह प्रयास करते हैं कि साइट पर दी गई सामग्री सही और अपडेटेड हो, लेकिन किसी भी जानकारी की शुद्धता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जा सकती।

Leave a Comment