PSU Banks को मजबूत और बड़े बैंक बनाने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा की अब PSU बैंक तैयारी शुरू हो गई है, जिसका लक्ष्य कम लेकिन ज्यादा ताकतवर बनाना है। इस समय में स्मॉल कैप और मिड कैप PSU बैंक अब बड़े बैंकों के साथ मिलकर भारत के बैंकिंग सेक्टर को और अधिक सशक्त बनाएंगे। यह योजना वर्ष 2027 तक पूरी होने की उम्मीद है और इसे सरकार के मेगा प्लान का हिस्सा माना जा रहा है। इसके चलते अब यह PSU बैंक का शेयर अंडरवैल्यूड स्थिति से बाहर निकल कर तेजी से बढ़ने की संभावनाएं बनी हैं, जिससे यह अगले मल्टीबैगर स्टॉक बनने की दिशा में अग्रसर हो सकते हैं।
Canara Bank का बिजनेस मॉडल
Canara Bank का बिजनेस मॉडल इस समय तीन स्तर पर आधारित है जिसमे रिटेल, एग्रीकल्चर, और MSME शामिल है। बैंक कॉर्पोरेट एक्सपोजर को सीमित रखकर अपने रिस्क मैनेजमेंट और मार्जिन को स्थिर बनाए रखने में शक्षम है। इसका गोल्ड लोन पोर्टफोलियो भी खास है, जो कम डिफॉल्ट और उच्च प्रॉफिटेबिलिटी के कारण मजबूत बना है। साथ ही, बैंक अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स जैसे इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग को बढ़ावा दे रहा है जिससे नए कस्टमर को आसानी से सर्विसेस मिल रही है।
यह पढ़े : ₹12 से भी सस्ते ये 4 शेयर छाप रहे ताबड़तोड़ पैसा, कंपनी पर नहीं है ₹1 का भी कर्ज!
बैंक का नेटवर्क स्ट्रेंथ
Canara Bank का नेटवर्क भारत भर में बहुत बड़ा है जिसमें लगभग 10,500 शाखाएं और 10,000 से ज्यादा ATM शामिल हैं। इसके अलावा 13,000 से अधिक बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट पॉइंट्स और 4 अंतरराष्ट्रीय शाखाएं भी हैं। बैंक का CASA ग्रोथ भी बढ़िया है। बैंक की सहायक कंपनियां जैसे Canara Robeco AMC, Canara HSBC Life, CanFin Homes, और Canbank Factors बैंक को सेविंग, इंवेस्टमेंट, लोन और इंश्योरेंस जैसे सभी सेवा दे रही है।
प्रॉफिटेबिलिटी और शानदार एसेट क्वालिटी
Canara Bank Q2 Result: यह बैंक ने इस साल की दूसरी तिमाही में 42,013 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 4,850 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 15% से अधिक बढ़ा है। उसकी ग्रॉस NPA 2.35%, नेट NPA 0.54%, और PCR 94% है, जो बैंक की मजबूत एसेट क्वालिटी को दिखता है। बैंक का ROA 1% और ROE 18% है जो एक PSU बैंक के लिए सबसे अच्छा हैं।
यह पढ़े : Railway के इस स्टॉक में आ सकती हैं जबरदस्त तेज़ी जानें रिपोर्ट
Canara Bank का वैल्यूएशन
बैंक का PE रेशियो 6.6 है, जो इसके पिछले 5 वर्षों के औसत PE (5.9) के आसपास है। Price to Book रेशियो हाल के वर्षों में 1.35 से घटकर अब लगभग 1.1 पर आ गया है। इसका मतलब है कि स्टॉक अंडरवैल्यूड है और बुक वैल्यू लगातार बढ़ रही है जो बैंक की मजबूत फंडामेंटल स्थिति को दिखाती है। बैंक का मार्केट कैप लगभग 1.27 लाख करोड़ रुपये है। बैंक ने हल ही में डिविडेंड के रूप में 4 रुपये प्रति शेयर का भुगतान किया है।
सरकार का मेगा प्लान
सरकार 2027 तक PSU बैंकों के अगले चरण पर काम कर रही है जिसमें Canara Bank को भी संभावित विलय वाली बैंकों की सूची में अग्रगणी है। यह मर्जर बैंक से कंपनी की पोजीशन को और भी मजबूत बन जाएगी जिससे स्टॉक में मल्टीबैगर पोटेंशियल बना हुआ है।
Canara Bank की लगातार बढ़ती प्रॉफिटेबिलिटी, मजबूत नेटवर्क के साथ अंडरवैल्यूड स्टॉक है जिसका फोकस रिटेल, MSME, और इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग पर मजबूत है। जो आने वाले समय में शानदार रिटर्न देने की ताकत रखता है।
यह पढ़े : Ola Electric Share Price Target 2025 to 2030
डिस्क्लेमर: इस वेबसाइट (abcomarketing.in) पर उपलब्ध सभी जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रदान की गई है। हम यह प्रयास करते हैं कि साइट पर दी गई सामग्री सही और अपडेटेड हो, लेकिन किसी भी जानकारी की शुद्धता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जा सकती।