दोस्तों, आज हम आपको 5 ऐसे स्टॉक्स के बारे में बताने वाले हैं जो आने वाले समय में जबरदस्त रिटर्न दे सकते हैं। ये कंपनियां अपने सेक्टर में मजबूती से स्थापित हो रही हैं और हाल के तिमाही नतीजों से इनके भविष्य की संभावनाएं और भी निखरकर सामने आई हैं। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में शामिल उन 5 स्टॉक्स के बारे में, जिन पर आपको खास नजर रखने की जरूरत है।
1. भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)
भारत की महारत्न कंपनी BHEL ने अपनी तिमाही में मुनाफा तीन गुना बढ़ाकर निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया है। इसका क्लोजिंग प्राइस ₹266.25 रहा है और अगले 12 महीनों के लिए इसका टारगेट प्राइस ₹310 है, जो करीब 16% की तेजी का संकेत देता है। कंपनी की मजबूत ऑर्डर बुक और सरकारी प्रोजेक्ट्स में भागीदारी इसे मजबूत निवेश विकल्प बनाती हैं।
2. Larsen & Toubro (L&T)
इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की अग्रणी कंपनी L&T ने इस तिमाही में 16% से अधिक की प्रॉफिट वृद्धि दर्ज की है। इसका क्लोजिंग प्राइस ₹4031.20 है और अगले वर्ष के लिए टारगेट प्राइस ₹5,020 रखा गया है, जो निवेशकों को 24% तक लाभ दे सकता है। अपनी स्थिरता और बड़े प्रोजेक्ट्स के कारण L&T निवेश के लिए भरोसेमंद विकल्प माना जाता है।
3. आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट
आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट में निवेशकों को 32% तक का अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। कंपनी का वर्तमान शेयर मूल्य ₹1878.30 है, जबकि इसका टारगेट प्राइस ₹2475 रख्या गया है। Q2 में कंपनी ने कुल मिलाकर अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे इसके मजबूत भविष्य की संभावना बनती है।
4. CreditAccess Grameen
क्रेडिटएक्सेस ग्रामीन माइक्रोफाइनेंस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है। इसके शेयर में 16% तक का अपसाइड नजर आ रहा है, हालांकि कंपनी का तिमाही मुनाफा कुछ गिरा है। लंबी अवधि के निवेश के लिहाज से इसे एक भरोसेमंद स्टॉक माना जा रहा है, खासकर ग्रामीण विकास क्षेत्रों में इसकी भूमिका के कारण।
5. Newgen Software Technologies
डिजिटल और सॉफ्टवेयर क्षेत्र में तेजी से बढ़ती Newgen Software Technologies ने तिमाही में 64% की भारी प्रॉफिट ग्रोथ दिखाई है। इसका स्टॉक लगभग 21% तक तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। कंपनी के सॉल्यूशंस डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को बढ़ावा देते हैं, जो इसे निवेशकों के लिए आकर्षक बनाते हैं।
निष्कर्ष
ये 5 कंपनियां अपने-अपने क्षेत्र में विकास के प्रमुख उदाहरण हैं और डबल-डिजिटल ग्रोथ के साथ भविष्य में मजबूत रिटर्न का संकेत कर रही हैं। निवेशकों के लिए यह स्टॉक्स लंबी अवधि में अच्छा मौका हो सकते हैं, लेकिन बाजार की अस्थिरता को देखते हुए सलाहकार से परामर्श अवश्य करें।
Read Also : 78₹ से गिरकर आया 29₹ का क्या होगा डबल Target 80₹ का जाने फंडामेंटल
डिस्क्लेमर: इस वेबसाइट (abcomarketing.in) पर उपलब्ध सभी जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रदान की गई है। हम यह प्रयास करते हैं कि साइट पर दी गई सामग्री सही और अपडेटेड हो, लेकिन किसी भी जानकारी की शुद्धता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जा सकती।